फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म बदलने के दो घंटे बाद चली त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अचानक प्लेटफार्म बदलने से जंक्शन पर मची अफरा-तफरी के बाद ट्रेन दो घंटे बाद रवाना हुई। रविवार को दोपहर साढ़े 11 बजे टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचने की घोषणा इंक्वायरी से हुई। करीब 15 मिनट बाद ही ट्रेन को दो नंबर पर पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद प्लेटफार्म एक पर इंतजार कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। दो यात्री घायल भी हो गए। इसके बाद ट्रेन दो घंटे तक रवाना नहीं हुई। 12.10 के बाद ट्रेन नहीं चली तो यात्री थोड़ी देर इंतजार करते रहे। यात्री गार्ड और ड्राइवर से ही पूछताछ करते रहे लेकिन उन्हें ट्रेन न चलने का कारण नहीं पता लगा सका। सूत्रों का कहना है कि ट्रेन दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें