बरेली। उप्र भारत स्काउट और जिला बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने गन्ना मिल बस स्टैंड पर निशुल्क जलसेवा और शर्बत वितरण कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने किया। उन्होंने सेवा भाव को सर्वोत्तम गुण बताते हुए छात्राओं को सकारात्मकर सोच के साथ समाज के विकास में योगदान देने का सुझाव दिया। इस दौरान जिला गाइड कैप्टन कंचन कनौजिया, हरीलाल शर्मा, संजीव कुमार, सीमा कश्यप, पूनम जौहरी, रविंद्र बाबू आदि मौजूद रहे।