बरेली। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय लखौरा के छात्र कुनाल ने बाजी मारी है। उन्होंने परीक्षा को पास कर राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली छात्रवृत्ति अपने नाम कर ली है। कुनाल की सफलता पर प्रधानाध्यापिका बीना ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि कुनाल पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कबड्डी, लंबी कूद, रेस और कुश्ती में भी कुनाल ने स्टेट लेवल प्रतियोगिताओें में विजेता बनकर विद्यालय समेत बरेली जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।