फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे हुए प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छूटे हुए प्रैक्टिकल के लिए परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को बीए (भाग एक, दो, तीन)- भूगोल, मनोविज्ञान, बीए-बीकॉम एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन, टीटीएम, एमए (भाग एक, दो, तीन)- भूगोल, मनोविज्ञान की परीक्षा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में होगी। 11 जून को बीए (भाग एक, दो, तीन)- गृह विज्ञान एवं संगीत और एमए (भाग एक, दो)- गृहविज्ञान एवं संगीत की परीक्षा साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, बरेली में होगी। 12 जून को बीए (भूगोल, गृहविज्ञान एवं संगीत विषय को छोड़कर) समस्त विषय, बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षा, बीएससी (भाग एक, दो, तीन) जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सैन्य अध्ययन और एमएससी के सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा बरेली कॉलेज में होगी। इसके अलावा बीएससी (भाग एक, दो, तीन)- पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, औद्योगिक रसायन, वनस्पति विज्ञान, बीकॉम और एमए-एमकॉम की मौखिक परीक्षा 13 मई को बरेली कॉलेज में होगी। यह परीक्षाएं सुबह दस बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें