बरेली। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी भवन में समाज के मेधावियों और उनके अभिभावकों सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि संगठन के सर्वोच्च निर्देशक वीरोत्तम लल्ला बाबू द्रविड़ और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कठेरिया रहे। जिलाध्यक्ष सुमित कठेरिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारिणी गठन से हुआ। जिसमें शिशुपाल कठेरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष और हरवंश सिंह को प्रदेश मंत्री पद का कार्यभार सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पगड़ी और फूल माला पहनाई गई।