बरेली। गुरुवार दोपहर दो बजे तक कई राउंड की मतगणना की जा चुकी थी। भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। उसी दौरान मेयर उमेश गौतम परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर तीन पर बने भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्हें देखकर समर्थकों ने नारेबाजी की शुरू कर दी। मेयर और कार्यालय में मौजूद भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। फिर बैठकर चुनावी चर्चा शुरू हो गई। ब्यूरो