फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली बनाएं.. ताकि लोग सड़क से निकल सकें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रोड पर बालजी मंदिर के पास मोहल्ले में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। सोमवार को तमाम लोग एसडीएम सदर के यहां पहुंचे और उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि मंदिर के पीछे सड़क जिला पंचायत ने बनवाई थी, लेकिन नाली नहीं बनी थी। एक तरफ खाली खेत पड़ा था। उसकी भी प्लाटिंग शुरू हो गई है। इससे पूरा पानी रोड पर ही भर रहा है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने एसडीएम से नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर गंगाराम, विमल सिंह, अजय गुप्ता, विशाल मिश्रा, निशापाल, रवि कुमार पाठक, संगीता गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें