फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित-मुस्लिम गठबंधन ध्वस्त, सर्वाधिक नुकसान सपा को

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि इस बार अटक से कटक तक और कच्छ से कन्याकुमारी तक भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन का सर्वाधिक नुकसान सपा को होगा क्योंकि इस बार दलित मुस्लिम गठबंधन देश में ध्वस्त हो गया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंचाई मंत्री ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को सुरक्षित रखने का काम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। इसी विश्वास के साथ देश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने बताया कि सिरौली से जिला मुख्यालय की दूरी 10 किमी कम होगी। इसके लिए रामगंगा पर बने कच्चे बांध को बरेली-बदायूं हाईवे तक पक्का बनवाया जा रहा है। इससे सिरौली क्षेत्र के अलावा गंगा खादर में बसे गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें