बरेली। पावर कॉरपोरेशन ने बकायेदारों पर लगाम कसना शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर विद्युत वितरण मध्यांचल क्षेत्र निदेशक (कामर्शियल)ब्रह्मपाल बरेली पहुंचे और उन्होंने वित्तीय संसाधन, बिलिंग और बकायेदारों की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि बड़ी तादाद में बड़े बकायदार हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से 100 हर खंड में बकायदार चिह्नित कर लिया जाएं और अभियान चलाकर उनके कनेक्शन काटे जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सबसे ज्यादा शिकायतें खराब बिल आने की आती है। बिल जमा होने पर भी एरिया लग कर आते हैं या अन्य तकनीकी कारण से गलत बिल आ रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। एक माह के भीतर सभी लंबित मामले निस्तारित किये जाए और शत प्रतिशत सही बिलिंग करायें। उन्होंने इससे पहले भमोरा, सिविल लाइंस और सुभाष नगर उपकेंद्र का निरीक्षण किया और उपकेंद्र स्तर पर ही सभी विभागीय समस्याएं हल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन को इतना सक्षम बनाया जाएगाए जिससे उपभोक्ता को किसी दफ्तर का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए जेई नोडल प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मिलकर इस योजना को लागू करें। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एस के सक्सेना, एसई शहर एनके मिश्रा, अधिशासी अभियंता राकेश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।