फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों पर मेहंदी से लिखा... वोट जरूर डालें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय स्कूलों की छात्राओं ने अनूठे तरीके से मतदान करने की अपील शुरू की है। बुधवार को छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी रचाकर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भागेदारी करने की अपील की। बच्चे और शिक्षिकाएं हाथों पर मेहंदी रचाकर गांवों में जनजागरण करने निकले। सुंदर कलाकृति के साथ हाथों पर लिखे जागरूकता संदेश लोगों को दिखाकर उन्हें 23 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जूनियर हाईस्कूल संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि मेहंदी रचाकर मतदान के लिए जागरूकता अभियान क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय एना, बहजुइया जागीर, चंदपुर जोगीयान, करगैना प्रथम व द्वितीय, करेली प्रथम व द्वितीय, आजमपुर, डौली रघुवर दयाल, अंगूरी समेत उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी नगला, सिमरा बोरीपुर, गोतारा आदि विद्यालयों में चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें