फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमराज ने कहा - हेलमेट लगा लो, वर्ना ले जाऊंगा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयूब खां और चौकी चौराहे पर लखनऊ की एक संस्था ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। यमराज के रूप में सजकर आए कलाकार ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोका। उन्हें यातायात सुरक्षा संबंधी पैम्फलेट दिए। समझाया कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आप खुद ही यातायात नियमों का पालन शुरू करें। आप नहीं सुधरोगे तो मैं अपने साथ ले जाऊंगा। कलाकार ने कई वाहन चालकों के साथ वाहन पर बैठकर कहा कि अभी तो मैं नकली यमराज तुम्हारे साथ बैठा हूं, आप नहीं मानेंगे तो असली यमराज आ जाएंगे। लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय रहा। सभी ने कलाकार को आश्वासन दिया कि वह हेलमेट और सीट बेल्ट लगाया करेंगे। संबंधित पुलिस चौकी का स्टाफ भी यहां मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें