बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे अपर महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने काठगोदाम-रामपुर सेक्शन का विंडो निरीक्षण किया। शुक्रवार को वह काठगोदाम पहुंचे। काठगोदाम स्टेशन पर उन्होंने रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालय, बुकिंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के रखरखाव की सराहना की। इसके बाद उन्होेंने काठगोदाम-रामपुर सेक्शन का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीआरएम वीके गुप्ता, एके सिंह, नवीन कुमार सिंह आदि मंडलीय अधिकारी थे।