फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सनसिटी कॉलोनी मेें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के विवाद में दो पक्षों के आमने-सामने होने के विवाद की नगर निगम ने जांच शुरू करा दी है। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने पर्यावरण अभियंता को जांच सौंपी है। पर्यावरण अभियंता ने जांच शुरू भी करा दी है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी इस मामले में इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। रविवार को सनसिटी विस्तार रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर विवाद हो गया था। पूर्व पार्षद अजय सक्सेना, जेपी मेहरोत्रा, अनिल अग्रवाल, राजकुमार सिंह, मुकेश चौबे आदि ने नगर निगम में शिकायत की। दूसरे पक्ष से रिटायर्ड इंजीनियर एनसी वर्मा ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं हुआ। धमकी देने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें