बरेली। सिविल लाइंस में भारतीय जनता पार्टी का नया कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, बृज क्षेत्र के मंत्री उमेश कठेरिया समेत कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यह कार्यालय करीब साल भर में बनकर तैयार हुआ है। इसके साथ प्रदेश भर में भाजपा के कुछ अन्य कार्यालय भी बनाए गए हैं, जिनका एकसाथ उद्घाटन किया जाएगा। भाजपा नेताओं के मुताबिक यह कार्यालय काफी हाईटेक बनाया गया है, जिसमें सोशल मीडिया का वार रूम, कांफ्रेंस रूम, मीटिंग रूम एवं पदाधिकारी कक्ष आदि बनाए गए हैं।