फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में 192 युवक युवतियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश ब्राह्मण कल्याण समिति ने रविवार को मिनी बाईपास स्थित एक क्लब में 23वां ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और विशिष्ट अतिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल रहे। सम्मेलन में सबसे पहले स्मारिका विमोचन हुआ। रायबरेली, हिसार, पंजाब, हाथरस, मथुरा, नोएडा, गुरुग्राम, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, बस्ती, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर व बरेली के युवक-युवती परिवार समेत शामिल हुए। शाम तक करीब 192 रजिस्ट्रेशन हुए। युवाओं ने मंच पर परिचय दिया और जीवनसाथी का चुनाव किया। संचालन डॉ. गोविंद दीक्षित ने किया। संयोजक मयंक शंखधार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें