फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि का प्रोजेक्ट नार्थ जोन में हुआ सिलेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि का पाइलोकेयर डिवाइस नॉर्थ जोन में सेलेक्ट
विज्ञापन

बरेली। भारतीय विद्यालय संघ (एआईयू) की ओर से आयोजित शोध प्रतियोगिता अंवेषण : स्टूडेंट रिसर्च कांवेशन में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी के छात्र द्वारा तैयार किया गया पाइलोकेयर डिवाइस सेलेक्ट हो गया है। प्रोजेक्ट को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। प्रतियोगिता फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में हुई। पाइलोकेयर प्रोजेक्ट फार्मेसी विभाग के डॉ. अमित वर्मा के नेतृत्व में एमफार्मा फाइनल के छात्र विपिन कुमार ने तैयार किया था। पाइलोकेयर पाइल्स के इलाज में बेहद कारगर डिवाइस है। इस डिवाइस को अंडरवियर में इंसर्ट कर हाईड्रो तकनीक से पाइल्स का इलाज आसानी से किया जा सकता है। पटियाला में होने वाली नेशनल स्तर की रिसर्च प्रतियोगिता में अब ये प्रोजेक्ट भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। रिसर्च में विश्वविद्यालय काफी पिछड़ रहा था। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के मेंटर प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि दो प्रोजेक्ट भेजे थे। एक चयनित हो गया है। यह बड़ी उपलब्धि है। इससे विश्वविद्यालय में रिसर्च को और बढ़ावा मिलेगा। इस डिवाइस को और कारगर बनाने पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें