फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेजों में इस बार जुड़ेंगे कई नए विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

एडमीशन के लिए राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में मारामारी शुरू होने वाली है। परास्तक कोर्स के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है कि गर्ल्स कॉलेजों में वो विषय इस बार जुड़ने जा रहे है जिसके लिए उनको बरेली कॉलेज या किसी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। यह विषय गर्ल्स कालेजों में शुरू होते हैं कि बरेली कॉलेज में आवेदन करने वाले छात्रों को राहत मिलेगी, क्योंकि बरेली कॉलेज में लड़कियां काफी संख्या में आवेदन करतीं हैं। रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय ने एमएससी गणित व एमएससी फिजिक्स समेत परास्नातक में सात विषयों के लिए आवेदन किया है। कन्या महाविद्यालय भूड़ ने बीकाम समेत परास्नातक में दो विषयों की संबद्धता के लिए आवेदन किया है। एमए इन एजूकेशन कम ही कॉलेजों में है इसलिए छात्राओं को ज्यादा सहूलियत मिलेगी। अवंतीबाई कॉलेज ही प्राचार्य डॉ. ममता बंसल ने बताया कि सात विषयों के लिए आवेदन किया है। इन विषयों की संबद्धता मिलती तो इसी साल से प्रवेश लिए जाएंगे।

कुछ कॉलेजों ने इन विषयों की संबद्धता को किया है आवेदन
रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय
-एमएससी इन गणित
-एमएससी इन फिजिक्स
-एमएससी इन केमिस्ट्री
-एमए इन इकोनॉमिक्स
-एमए इन हिंदी
-एमए इन इंग्लिश
-एमए इन हिस्ट्री

कन्या महाविद्यालय भूड़
-एमए इन होमसाइंस
-एमए इन एजूकेशन
-बीकाम

बरेली कालेज बरेली
-बीकॉम ई-कामर्स
-बीकॉम फाइनेंस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें