फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मे छह मासूमों समेत 146 और मिले कोरोना संक्रमित, डॉक्टर और दो पुलिसकर्मी भी शमिल

Sat, 19 Sep 2020 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में मासूमों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को एक से सात साल तक के छह बच्चों समेत 146 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें डीआईजी बंगले का एक युवक, कोविड अस्पताल के डॉक्टर और दो पुलिसकर्मी भी शमिल हैं।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक संक्रमितों की सूची में एक बच्चा साल भर से कम उम्र, तीन दो साल और दो बच्चे छह-सात साल के हैं। नदौरी, चनहेटी, खिरका, हाइडिल कॉलोनी, डेलापीर, ठिरिया, शास्त्री नगर, भुता, कनकपुरी, नकटिया, बिथरी चैनपुर, मेगा सिटी संजय नगर, नकटिया गली नंबर 2, नगीपुर, ग्रीन पार्क, भूरीपुर, प्रतापपुर, नवादा, भिटौरा, आंवला, रतनपुरी, बल्लिया, मिलक, दुर्गानगर, गणेश नगर, पुराना शहर, इज्जतनगर, इस्लामाबाद, न्यू प्रभात नगर, बड़ा बाजार, गंगापुर, शैलेंद्र नगर, रामपुर गार्डन, प्रेमनगर, राजेंद्रनगर, स्टेशन कॉलोनी, करगैना, महानगर, आलमगीरी गंज, शांति कुंज, परतापुर, मथुरापुर, फतेहगंज पश्चिमी, भमौरा, तिवारी नगर, शांति बिहार, संजय नगर, चिंजरी, बसंत बिहार, कांधरपुर, जोगीनवादा, करेली, सितारगंज, प्रगति नगर, कैंट, फनसिटी, जनकपुरी, बाग ब्रिगटान, वीर सावरकर नगर, तुलसी नगर आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें