बरेली। सपा के लोकसभा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के सिविल लाइंस स्थित चुनाव कार्यालय पर सोमवार रात पैदल यात्रा को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सभी नेताओं से सुझाव मांगे। इसके बाद आयोजन के लिए कैंट और शहर विधानसभा में कमेटी बनाने के लिए कुछ नाम प्रस्तावित किए। इसको लेकर कुछ नेता असहमत थे और विरोधाभास की स्थिति बनी तो भगवत सरन गंगवार ने हस्तक्षेप किया और कहा कि सब मिलकर काम करो। इस दौरान कदीर अहमद, जफर बेग, इकबाल रजा खां, शमीम सुल्तानी, शमीम अहमद, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।