बरेली। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राकेश माथुर ने बताया कि मंगलवार को नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोहाड़ापीर में बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने पुस्तक वितरण किया। इसके अलावा भोजीपुरा, आलमपुर जाफराबाद, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी समेत नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पुस्तक वितरण हुआ। बताया कि जल्द ही अन्य विद्यालयों में पुस्तक वितरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।