बरेली। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर आयोजित होने वाली संतोष ट्रॉफी (नॉर्थ जोन) इस बार जम्मू कश्मीर में 11 से 16 फरवरी तक होगी, इसमें यूपी की सीनियर टीम भी हिस्सा लेगी। टीम के लिए ट्रायल 16 से 17 जनवरी के बीच आगरा में होगा, इसमें वाराणसी में हुई सीनियर फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में चुने गए 11 खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इनको जिला फुटबॉल एसोसिएशन से अनुमति लेनी होगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन ने बताया कि 1-1-1999 से 31 दिसंबर 2001 जन्मतिथि वाले खिलाड़ी ही इसमें हिस्सा लेंगे। पंद्रह जनवरी तक खिलाड़ियों को आगरा पहुंचना होगा। कोचिंग कैंप भी वहीं आयोजित होगा। बता दें कि सीनियर टीम में यूपी के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अगर वह संतोष ट्रॉफी खेलते हैं तो बड़ी उपलब्धि होगी।