बरेली। हजरत सैयदना गाजी बाबा का तीन रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ पूरा हो गया है। चक महमूद स्थित गाजी बाबा की दरगाह शरीफ पर सुबह से लोगों के हाजिरी का सिलसिला बना रहा। दोपहर में सज्जादानशीन जमील उल्ला खां के निवास से चादरों का जुलूस उन्हीं की कयादत में निकाला गया। जो कव्वाली के साथ अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ दरगाह पहुंचा। दोपहर बाद तीन बजे से कव्वाली की महफिल सजाई गई। इसमें फैयाज साबरी और अय्यूब पप्पू कव्वाल ने सूफियाना कलाम पेश किए। रंग के बाद शाम को 5 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। हाफिज जुबैर ने मुल्क और अवाम की खुशहाली के लिए दुआ की। इस दौरान चंगेज खान, निजाम खां, पार्षद अंजुम फिदौस, मो. फिरोज खान, अमवर खान, सरवर खान, जौहर, अफसर उल्ला खां आदि मौजूद रहे।