बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल की खेल प्रतियोगिता के समापन पर बृहस्पतिवार को विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की दोनों शाखाओं की टीमों के बीच फुटबाल, टेबल टेनिस, वालीबाल, क्रिकेट आदि के मुकाबले हुए थे। क्रिकेट और टेबल टेनिस में बीबीएल अलखनाथ ब्रांच विजेता बनी जबकि फुटबाल और बास्के टबाल में पीलीभीत रोड ब्रांच ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन कार्यक्रम में प्रबंधक सर्वेश कुमार अग्रवाल, प्रिंसिपल मनोज पाठक, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।