बरेली। जीआरपी ने जंक्शन के साइकिल स्टैंड में ताला जड़ दिया है। दरअसल, स्टैंड का ठेका नहीं हुआ है। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर वहां बाइक, साइकिल खड़ी कर रहे हैं। बाइक चोरी होने पर यात्री जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। मुरादाबाद डिवीजन ने स्टैंड खाली कराने का निर्देश दिया है। रविवार को इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने स्टैंड के गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने बताया कि स्टैंड से यात्री बाइक ले जा सकेंगे लेकिन अब खड़ी नहीं कर सकेंगे।