फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में आएं, लोगों की जिंदगी बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान को महादान कहा जाता है। एक बार के रक्तदान से तीन लोगों की जिंदगी बच सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। श्यामगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय के परिसर में रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से आयोजित किया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक 18 से 60 साल तक के लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता। डॉक्टरों के मुताबिक रक्तदान से रक्त पतला होता है, जोकि हृदय के लिए लाभदायक होता है। जिससे हार्ट अटैक की आशंका भी कम हो जाती है। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें