फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद सरकारी स्कूल को बनाया गल्ला गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल को बना दिया गल्ला गोदाम
भुता। विकास खंड के गांव कल्यानपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय को गल्ला व्यापारी ने अवैध रूप से कब्जा करके अपना गोदाम बना लिया है। ग्राम प्रधान ज्ञानदेवी ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्यानपुर जनवरी 2018 से बंद है। विद्यालय में तैनात अध्यापिकाएं आती ही नहीं हैं। गणतंत्र दिवस पर यहां ध्वजारोहण भी नहीं हो सका। एबीएसए संजय भारती का कहना है कि इस विद्यालय में दो अध्यापिकाएं हैं। उनके छुट्टी पर होने के कारण विद्यालय बंद है। यहां के बच्चों की कक्षाएं प्राथमिक विद्यालय में संचालित कराई जा रही हैं। विद्यालय पर कब्जे की बात संज्ञान में नहीं है। यदि जांच में पाया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें