बरेली।
बाढ़ खंड में अधीक्षण अभियंता (एसई) केएल गुप्ता ने मुरादाबाद ट्रांसफर होने के बाद अपना चार्ज छोड़ दिया। नए अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह सचान एक से दो दिन में चार्ज लेंगे। उनकी पोस्टिंग बांदा में थी, जहां से शासन ने बरेली के बाढ़ खंड में तैनात किया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राकेश यादव ने भी अलीगढ़ तबादला होने के बाद चार्ज छोड़ दिया। यहां नए एक्सईएन मुकेश कुमार की तैनाती की गई है। उधर, रुहेलखंड नहर में एक्सईएन उमेश कुमार ने भी चार्ज छोड़ दिया। उनके स्थान पर एक्सईएन दिनेश कुमार के एक से दो दिन में चार्ज लेने की उम्मीद है। सिंचाई हेडवर्क्स एक्सईएन दीपक यादव को लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है। उन्होंने भी चार्ज छोड़ दिया। दीपक यादव के स्थान पर शौर्य वर्धन की पोस्टिंग की गई है।