फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर 14 साल की किशोरी की गोली मारकर हत्या, बिस्तर पर पड़ी मिली लहूलुहान लाश

Wed, 08 Feb 2023 07:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके सीने में गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
रोती-बिलखती रिया की दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव घिलौरा में 14 साल की किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका लाश घर के अंदर में बिस्तर पर पड़ी मिली। दादी ने रंजिश का मामला बताकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आंवला ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से बात की और पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


घिलौरा गांव निवासी विजय उर्फ छोटू गुर्जर अपनी पत्नी मनीषा और पांच महीने के बीमार बेटे को लेकर लखनऊ पीजीआई में हैं। घर पर उनकी मां रामसनेहा और बेटी रिया रह रही थीं। रामसनेही के मुताबिक रिया मंगलवार दोपहर पशुओं का चारा लेने गई थी। देर तक नहीं लौटी तो वह उसे देखने खेत पर गईं। वह खेत पर नहीं मिली तो घर लौट आईं। 
विज्ञापन

सीने में लगी थी गोली 

घर आकर देखा तो दरवाजा खुला पड़ा था। रिया का खून से लथपथ शव कमरे में उसके बिस्तर पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। प्रधान रमेश की सूचना पर थाना प्रभारी दानवीर सिंह व सीओ आंवला दीपशिखा मौके पर पहुंचीं। रामसेनही ने अपने कुनबे के ही जुगेंद्र, उसके भतीजे व राहुल पुत्रगण नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मृतका की दादी ने आरोप लगाया कि इन लोगों से परिवार की रंजिश चल रही है। उन्हें यकीन है कि उक्त लोगों ने ही रिया की हत्या की होगी। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीओ दीपशिखा ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, बेटी की हत्या की सूचना मिलने पर मां-बाप भी गांव आ गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें