पोषाहार डोर स्टेप डिलीवरी योजना में बड़ी सेंध, केंद्रों से 10 किमी पहले सड़क पर उतारा गया 20 बो
- फोटो : File Photo
फरीदपुर। तहसील फरीदपुर क्षेत्र के फ्यूचर यूनिवर्सिटी में बुधवार को आयोजित जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशिक्षण शिविर से 14 प्रगणक अनुपस्थित पाए गए हैं। फरीदपुर एसडीएम विदुषी सिंह ने मामले में कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम फरीदपुर कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में 21 को कुल 370 प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस दौरान 14 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वालों में भुता व फरीदपुर विकास खंड के शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक, प्रधान अध्यापक, रोजगार सेवक व पंचायत सहायक शामिल हैं। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि अनुपस्थित प्रगणक बृहस्पतिवार को उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
पोषाहार डोर स्टेप डिलीवरी योजना में बड़ी सेंध, केंद्रों से 10 किमी पहले सड़क पर उतारा गया 20 बो- फोटो : File Photo