बरेली। आयकर कर्मचारी महासंघ बरेली शाखा कार्यकारिणी के चुनाव में सुनील कुमार मिश्रा अध्यक्ष और सचिव पद पर अरुण कुमार जायसवाल निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव संयोजक विपिन सक्सेना ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। आयकर कर्मचारी महासंघ बरेली शाखा के सभी पदों पर चुनाव कराया गया। इसमें पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हो गया। संयुक्त सचिव पद पर कमलेश कुमार, संजय कौशल को कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम के बाद हुई बैठक में जोनल सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन को और मजबूत बनाएं।