बरेली। लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी के लिए अब तक कई पीआरडी स्वयं सेवकोें ने कार्यालय से संपर्क नहीं किया है, जिसके चलते निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की आशंका है। मामले पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी पीआरडी स्वयं सेवकों को तत्काल कार्यालय से संपर्क कर ड्यूटी लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सूची में दर्ज होने के बाद भी नहीं पहुंचने वाले पीआरडी स्वयं सेवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।