बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार ने भी अपने पति के लिए महिलाओं की टीम लेकर वोट मांगे। उधर, संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सिपाही है। भाजपा के लिए चुनाव सिर्फ सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की ऊंचाईयों को छूने का लक्ष्य है। उधर, सौभाग्यवती गंगवार ने महिला मोर्चा की इंदू सेठी समेत अन्य महिलाओं को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में भाजपा के लिए वोट मांगे। भ्रमण में रेखा श्रीवास्तव, मीनाक्षी गंगवार, प्रतिभा जौहरी, माया सक्सेना, गीता छाबड़ा, मीना अरोड़ा, शीतल, मालती, सुमन, सरपाल आदि शामिल थीं। उधर, संतोष गंगवार ने सुभाषनगर, वीर भट्टी, तिलक कॉलोनी, हाथी खाना, नेकपुर, बिहारीपुर और कालीबाड़ी में जनसंपर्क किया। संतोष गंगवार ने प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास के सामने एक मकान में हुई बैठक में हिस्सा लिया। गंगापुर में रूप किशोर लोधी के निवास पर बैठक की। इसके अलावा भोजीपुरा के सेमीखेड़ा, कठर्रा, गुनाह, कमालपुर, रहपुरा घनश्याम, इटौआ, शरीफनगर, रियूली-रियोला, गनुनगला, नगरिया खुर्द में ग्रामीणों से भाजपा को वोट देने की अपील की। भ्रमण में विधायक बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, बुद्धसेन मौर्य, महिपाल सिंह, सोमपाल शर्मा, सूरज पाल शर्मा, भुवनेस गंगवार आदि शामिल थे।