बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक बरात घर में शुक्रवार को माहौर वैश्य सभा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुष्पवर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही सभी को सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि महाकल्याण भामाशाह ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा से आए प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाज में एकता बरकरार रखने का संदेश दिया। यहां माहौर वैश्य सभा के राष्ट्रीय संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत पीके गुप्ता, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अतीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।