फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वस्तरीय होगा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, बरेली को मिलीं 16 नई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अपना भाषण ‘सभी चौकीदारोें को नमस्कार’ कहकर शुरू किया और उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि बरेली से सिर्फ तीन ट्रेनें विभिन्न राज्यों को जोड़ रहीं थीं लेकिन मोदी सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है। गोयल ने बताया कि इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। योजनाएं और भी हैं लेकिन आचार संहिता की वजह से जानकारी फिलहाल नहीं दे सकते। रेलमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णोँ को दस प्रतिशत आरक्षण दिया है। जल्द रेलवे में सवा लाख से ज्यादा नई भर्तियां होने वाली हैं। मोदी जी ने कहा कि इन नई भर्तियों में दस प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था कर दी जाए। गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें और सुनिश्चित करेें कि उनका वोट हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अगले पांच वर्ष के लिए योजना बनाकर घोषणापत्र तैयार कर रहा है। पिछले पांच सालों की समीक्षा भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें