फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कल 12:25 बजे पहुंचेेंगे शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 30 दिसंबर को खुदागंज के गांव नवादा दरोबस्त का अधिकारिक कार्यक्रम शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रविवार को दोपहर 12:25 बजे नवादा दरोबस्त गांव में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। दोपहर 2:20 बजे यहां से वह वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12:25 बजे नवादा दरोबस्त पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे शहीद ठाकुर रोशन सिंह के स्मारक जाएंगे। यहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद 12:45 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे। 1:40 बजे तक वह सभा स्थल पर रहेंगे। इस दौरान राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करने के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। 2:15 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम में खास बात यह है कि 1:40 बजे से 2:10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें