बरेली। केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्य गंगवार गंभीर बीमार हो गई हैं। उन्हें बुधवार दोपहर एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। अर्बन कोआपरेटिव बैंक की चेयरमैन सौभाग्य गंगवार को दो दिन पहले बुखार आने पर पीलीभीत बाईपास स्थित मेडीसिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनमें जापानी बुखार के लक्षण दिखाई दिए, तब उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।