फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया पर काबू के बाद अस्थाई फीवर वार्ड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मलेरिया पर काबू पाने के बाद जिला अस्पताल में बने अस्थाई फीवर वार्ड बंद कर दिए गए हैं। मलेरिया के 14 मरीजों को भी जिला अस्पताल के वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। बुजुर्गों के वार्ड में बने चिल्ड्रन वार्ड में भी मरीज कम होने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के मुताबिक फैल्सीपेरम मलेरिया फैलने के बाद अस्पताल के वार्डों में जगह नहीं बची थी। लिहाजा महिला अस्पताल में फीवर वार्ड बनाए गए थे। ताकि मरीजों का ठीक से इजाज कराया जा सके। मलेरिया और डेंगू मरीजों के लिए बने इन पांच वार्डों की अब आवश्यकता नहीं होने पर उन्हें बंद कर दिया गया है। यहां तैनात स्टाफ को दूसरे विभागों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें