फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खंड इंजीनियरों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- भानु
विज्ञापन

एक्सईन के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी
बरेली। नलकूप खंड कर्मचारियों ने मढ़ीनाथ दफ्तर पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। अधिकांश कर्मचारी एक्सईएन की कार्यशैली के खिलाफ थे। उनकी कार्यशैली की आलोचना करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर एक्सईएन ने कार्यशैली नहीं बदली तो आठ मई को दोबारा आंदोलन होगा। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट शाखा ने आशीष कुदेशिया के नेतृत्व में कर्मचारियोें का शोषण न सहने, कर्मचारियों की एकजुटता, राजकीय कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार, पटल समान रूप से न वितरित करने समेत मांगों पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना देने वालों में हरजीत सिंह, हवलदार सिंह, सुनील कुमार सकसेना, अनिल कुमार समेत कई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें