बरेली।
एमएससी में फेल हुए छात्रों ने सोमवार को काफी हंगामा किया। पहले परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया और बाद में कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कुलपति उनकी बात सुनने को गेट पर आए। काफी देर छात्र हंगामा करते और पुनर्मूल्यांकन की मांग की। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार का कहना का कहना था कि पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था नहीं है। छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों ने बताया कि एमएससी में काफी छात्रों का परिणाम बहुत खराब आया है जबकि उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। तमाम छात्र पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने से वंचित रह रहे हैं। इस मौके पर छात्रनेता गजेंद्र सिंह पटेल, गगनदीप गंगवार, अजय पटेल, राहुल राना, मुकेश, ताराचंद आदि लोग मौजूद रहे।