बरेली।
दो खेमों में बंटा कन्या महाविद्यालय भूड़ प्रबंधन के एक धड़ ने कॉलेज में हो रहीं अनियमितताओं और अवैध कार्यों को लेकर कुलपति से शिकायत की है। समिति के अध्यक्ष और प्राचार्य को निशाना बनाया है। आर्य समाज, बोर्ड ऑॅफ कंट्रोल के सदस्यों ने कुलपति को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि कॉलेज में बीएससी, बीकाम और एमए संगीत गायन, गृह विज्ञान शिक्षाशास्त्र व इतिहास की संबद्धता के लिए विवि में आवेदन किया और पैनल होने से पहले ही शिक्षिकाओं की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। जो जमीन दिखाई गई वो है ही नहीं। प्रबंध समिति का भी चुनाव नहीं कराया गया। शिकायत करने वालों में डॉ. चंद्रभान सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, योगेश सक्सेना, विशाल सक्सेना आदि शामिल हैं। इसकी शिकायत जिला प्रशासन और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है।