फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छोड़ने में बरेली के छात्रों ने भी बनाया रिकार्ड

Sat, 10 Feb 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर पूरे सूबे में दिख रहा है। प्रदेश में छह लाख से ज्यादा छात्र इस बार परीक्षा छोड़ चुके हैैं। बरेली में भी पिछले तीन सालों के मुकाबले इस बार परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अब तक कुछ पेपर ही हुए हैं और छात्रों की अनुपस्थिति का आंकड़ा 12500 पर पहुंच गया है। अगर यही हाल रहा तो यह संख्या 15 हजार के पार पहुंच सकती है, क्योंकि अभी विज्ञान और गणित जैसे जटिल विषयों के पेपर बाकी हैं। पिछले साल की बात करें तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल आठ फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी थी, लेकिन इस बार अब तक 11.86 फीसदी छात्र परीक्षाएं छोड़ चुके हैं। शिक्षकों की मानें तो कई माध्यमिक कॉलेजों में प्रवेश ही इस शर्त पर होते हैं कि छात्रों को परीक्षा में नकल की पूरी सुविधा मिलेगी, लेकिन इस बार सीसीटीवी कैमरे लगने और खासी सख्ती होने से नकल माफिया की सारी योजनाएं ध्वस्त हो गईं। परीक्षा में उनकी दाल नहीं गल पा रही है। इसी कारण परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ रही है। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण के अनुसार बरेली मंडल में लगभग सभी जिलों में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। इसकी वजह सख्ती ही है। बरेली के अलावा, मुरादाबाद मंडल के जिलों का भी यही हाल है।
विज्ञापन

इस साल अब तक परीक्षा छोड़ने वालों का आंकड़ा
हाईस्कूल
पंजीकृत:             59155
अब तक उपस्थित:   51655
अब तक अनुपस्थित: 7500

इंटरमीडिएट
पंजीकृत:            46168
अब तक उपस्थित:  41168
अबतक अनुपस्थित: 5000


पिछले साल का आंकड़ा
हाईस्कूल
पंजीकृत:           55956
उपस्थित:          50024
अनुपस्थिति:       5932
इंटरमीडिएट 
पंजीकृत:         43195
उपस्थित:         41188
अनुपस्थिति:      2007
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें