फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें निखारेंगे सीनियर क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुविधाओं का अभाव और आर्थिक तंगी की वजह से क्रिकेट के प्रतिभावान खिलाड़ी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। कुछ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से आगे बढ़ते हैं तो उन्हें ऐसा को प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता जो उनकी प्रतिभा का सम्मान करे। इन विपरीत परिस्थितियों को सकारात्मक बनाने के लिए क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों ने मिलकर बरेली सीनियर क्रिकेट फेडरेशन गठित किया है। इसके तहत वे बरेली की प्रतिभाओं को चुनकर उन्हें आर्थिक सहयोग और प्लेटफॉर्म प्रदान करेंगे। शनिवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता मेें विनोद मेहरोत्रा, विधान टंडन, पंकज सिन्हा ने बताया कि फेडरेशन ने अगस्त में सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों की आम सभा होगी। इसमें क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष दो कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। ताकि एक मंच पर सीनियर के अनुभवों का लाभ वर्तमान में क्रिकेट के खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने बरेली के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को फेडरेशन से संपर्क करने का सुझाव दिया है। इस दौरान देवेश गंगवार, मुकेश वर्मा, प्रभात टंडन, सुमन मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें