बरेली। गंदे पानी की समस्या को लेकर सोमवार को सिकलापुर की महिलाओं ने मेयर उमेश गौतम से मुलाकात की। महिलाओं ने कहा कि काफी दिन से उनके क्षेत्र में सीवर की गंदगी पेयजल में मिलकर आ रही है। पानी और सीवर की लाइन एकसाथ होने से यह दिक्कत हुई है। पहले भी यह समस्या हो चुकी है लेकिन कोई ढंग से समाधान नहीं हुआ। मेयर ने जलकल विभाग को लीकेज दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान निशा, पूनम, कुसुम, कोमल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।