फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने किरकिरा किया सिंचाई मंत्री के बेटे की शादी का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह के विवाह समारोह में बारिश और तेज हवा बाधा बन गईं। लखनऊ हाईवे स्थित इंटरनेशनल सिटी परिसर में बुधवार शाम दूर-दराज से मेहमानों का आगमन शुरू हो गया था। प्रमुख सचिव सिंचाई टी वैंकटेश, मेयर डॉ. उमेश गौतम, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह, बीएल वर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सभी प्रमुख विधायकों के अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गोविंद नारायण शुक्ल के अलावा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, भरत भूषण शील, विभागीय अधिकारी के अलावा विपक्षी दलों के भी कई नेता शादी समारोह में शामिल हुए। लेकिन मौसम ने शादी समारोह का पूरा मजा ही किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें