जंक्शन के चीफ पार्सल सुपरवाइजर मुरादाबाद में सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जंक्शन पर पार्सल विभाग के सीपीएस (चीफ पार्सल सुपरवाइजर) एएन झा को अधिक लदान और कम क्लेम देने पर नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुरादाबाद में हुए सम्मान समारोह में डीआरएम एके सिंघल ने मुरादाबाद डिवीजन के व्यक्तिगत 221 और सामूहिक 222 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया। जंक्शन के सीपीएस एएन झा को व्यक्तिगत तौर पर सम्मान दिया गया।