फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की मुहिम में शामिल हुए भाजपाई, बोले- मैं भी हूं चौकीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम ‘मैं हूं चौकीदार’ में तमाम भाजपाई शामिल हुए। सबने एक स्वर मेें कहा कि वे भी चौकीदार हैं। संजयनगर स्थित पुराने पार्टी कार्यालय पर मंगलवार अपराह्न 3.30 बजे हुए आयोजन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मुहिम के प्रति समर्थन जताया। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि देश का हर जिम्मेदार नागरिक चौकीदार है। जिसके मन में देश प्रेम का जज्बा है, वह चौकीदार की तरह ही काम करता है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। बाकी सब चौकीदार होते हैं। सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि स्वयं को मालिक न समझकर चौकीदार की तरह ही समझें। जैसा कि प्रधानमंत्री समझ रहे हैं। अभियान में आदेश प्रताप सिंह, शिव प्रताप रिंकू, पवन शर्मा, मेघनाथ कठेरिया, रजनीश पांडेय, नीरेंद्र राठौर, अंकित शुक्ला आदि शामिल थे। भाजपा की महानगर इकाई ने भी ‘मैं हूं चौकीदार’ अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें