फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड छात्रों से भी वसूली ज्यादा फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमएड की तरह विश्वविद्यालय ने कैंपस के बीएड छात्रों से भी ज्यादा फीस वसूल ली। छात्रों ने इसकी शिकायत की तब पता चला कि परीक्षा फीस में पांच सौ रुपये ज्यादा लिए जा रहे हैं। हालांकि अब छात्रों से ली गई ज्यादा फीस वापस करने को कहा गया है। बरेली कॉलेज के एमएड छात्रों की 2650 रुपये परीक्षा फीस थी, लेकिन उनसे 2750 रुपये फीस ली गई। छात्रों के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने माना कि सौ रुपये ज्यादा लिए गए। बुधवार को बीएड के छात्रों ने शिकायत की। उनका कहना था कि परीक्षा फीस 1750 रुपये है जबकि उनसे 2250 जमा कराई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अगर ज्यादा फीस ली जा रही होगी तो उसे वापस कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें