फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षित करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला विज्ञान क्लब की ओर से काष्ठ कला केंद्र पर चल रहे विज्ञान महोत्सव के समापन पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य सुरक्षित बनाना है तो आज से जल संरक्षण के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। भविष्य में दुनिया के सामने शुद्ध पेयजल का संकट होगा। डीएम, सीडीओ सत्येंद्र कुमार और बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने पत्रिका जल संकट एवं जल संरक्षण और पंफलेट भारतीय विज्ञान ज्योति सर सीवी रमन का विमोचन किया। क्लब समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। बरेली मंडल के चयनित 56 विद्यार्थियों को दस हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित चार विद्यार्थियों को 15 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान डॉ. पीके गुप्ता, संदीप नरोत्तम, अमरीश कुमार शर्मा, चमन जहां, आईटीआई काष्ठ कला केंद्र के प्रधानाचार्य राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें