बरेली। संजय नगर के वार्ड 14 में शुक्रवार को आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्राथमिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। यह केंद्र खुलने के बाद इस क्षेत्र के नागरिकों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। लाभार्थियों को बच्चों से टीकाकरण से लेकर मातृत्व योजना के सभी लाभ मिलेंगे। सीएमओ डॉ. विनीत शुल्क ने बताया कि क्षेत्र से अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायतें आती थी। इसके चलते यहां स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। उद्घाटन के दौरान पार्षद बबलू पटेल भी मौजूद रहे।