बरेली। सीबीएसई बारहवीं फिजिक्स की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी थोड़े दबाव में थे, लेकिन सरल पेपर देख उनकी सारी टेंशन दूर हो गई। प्रश्न भी ज्यादा घुमाकर नहीं पूछे गए। परीक्षा के बाद अधिकतर छात्र खुश नजर आए। बोले कि ज्यादातर पढ़ा हुआ ही आया। प्रश्न भी ज्यादा कठिन नहीं थे। अब छात्रों का फोकस बायोलॉजी, केमिस्ट्री और गणित की परीक्षा पर है। वुडरो स्कूल में परीक्षा देने आए छात्र शुभम का कहना था कि फिजिक्स पर काफी मेहनत की। न्यूमेरिकल्स को लेकर थोड़ा दबाव था। हालांकि प्रश्न सरल आए। मंगलवार की परीक्षा में 3087 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 67 ने परीक्षा छोड़ दी। ब्यूरो